झाँसी में आयोजित एक भव्य समारोह में आईसीएआई बिलासपुर शाखा को केंद्रीय क्षेत्र में हाइली रिकमेंडेड शाखा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में केंद्रीय परिषद और क्षेत्रीय परिषद के सदस्य उपस्थित थे।
बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष रजत अग्रवाल और उपाध्यक्ष अन्शुमान जाजोदिया ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस मौके पर क्षेत्रीय परिषद सदस्य दिनेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
इस पुरस्कार से बिलासपुर शाखा की मेहनत और समर्पण को पहचान मिली है। यह उपलब्धि न केवल शाखा के सदस्यों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन्हें अपने कार्यों में और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी करेगी।

