ऑनलाइन सट्टे पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टे पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: ऑनलाइन गेमिंग सट्टे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का ऑपरेशन “प्रहार” लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और सरकंडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक सटोरी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी सुरेश प्रजापति अटल आवास, सरकंडा से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा था। पुलिस ने ₹1.80 लाख नगद, 16 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 3 एलईडी टीवी, 30 से अधिक फर्जी सिम, 7 बैंक पासबुक और अन्य सामग्री जब्त की है।

कैसे चलता था सट्टे का खेल?

✅ टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहक ब्रांच से जुड़ते थे।
✅ Wingo, Aviator, Casino, Horse Riding जैसे ऑनलाइन गेम्स में दांव लगाए जाते थे।
✅ मुनाफे का 65% हेड ऑफिस और 35% ब्रांच को मिलता था।
✅ फर्जी सिम और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया जाता था।

आरोपी के बैंक खातों में लाखों का लेन-देन मिला है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

थाना सरकंडा अपराध क्र. 390/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 में मामला दर्ज किया गया है।

🚔 बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *