“छत्तीसगढ़ में कलेक्टरों की बड़ी अदला-बदली”

“छत्तीसगढ़ में कलेक्टरों की बड़ी अदला-बदली”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। इसमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर, दंतेवाड़ा और गरियाबंद जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। इसके साथ ही कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

नए कलेक्टरों की सूची इस प्रकार है:

  • दंतेवाड़ा – कुणाल दूदावत
  • रायगढ़ – मयंक चतुर्वेदी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – संजय कन्नौजे
  • कोंडागांव – नूपुर राशि पन्ना
  • मुंगेली – कुंदन कुमार
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – इंद्रजीत चंद्रावल
  • बिलासपुर – संजय अग्रवाल
  • बालोद – दिव्या उमेश मिश्रा
  • जांजगीर-चांपा – जन्मेजय महोबे
  • राजनांदगांव – सर्वेश्वर भुरे

जिन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • अवनीश कुमार शरण – अब गृह निर्माण मंडल के आयुक्त होंगे।
  • कार्तिकेय गोयल – बने खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक।
  • धर्मेश साहू – अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव।
  • दीपक अग्रवाल – बनाए गए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक।

सरकार का उद्देश्य इस बदलाव के जरिए प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाना और विकास कार्यों में गति लाना है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से योजनाओं के better execution और स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

पूरी तबादला सूची देखने के लिए पीडीएफ़ संलग्न है।


About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *