रायपुर: छत्तीसगढ़ में पहली बार सोशल मीडिया और न्यूज़ वेब पोर्टल संचालकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मिशन 40-50000 विज्ञापन मुहिम में भाग लिया है। मात्र 5 दिनों में 100 से अधिक पोर्टल संचालकों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया।
मुहिम के संचालक कुमार जितेन्द्र ने बताया कि यह पहल न केवल पत्रकारों की आर्थिक स्थिति सुधारने का माध्यम है, बल्कि छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता को नई दिशा देने की कोशिश भी है।
ग्रुप ने राज्य सरकार की नई विज्ञापन नीति पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री और जनसंपर्क विभाग से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की सहमति जताई है।
रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने पोर्टल की जानकारी जल्द से जल्द व्हाट्सएप नंबर 09424262547 पर साझा करें ताकि सरकार को प्रस्ताव सौंपा जा सके और विज्ञापन जारी हो सके।


