बीएनआई व्यापार मेला: छत्तीसगढ़ की विभूतियों को नवरत्न सम्मान

बीएनआई व्यापार मेला: छत्तीसगढ़ की विभूतियों को नवरत्न सम्मान

बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेला के तीसरे दिन शहरवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में लोगों ने मेले का आनंद लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की 11 विभूतियों को नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मानित विभूतियों में डॉ. संदीप दवे (रामकृष्ण केयर अस्पताल), डॉ. सतीश मंत्री (श्री शिवम ग्रुप), आचार्य डॉ. पुष्पा दीक्षित (संस्कृत), डॉ. दिनेश मिश्रा (अंधविश्वास निर्मूलन), श्री प्रवीण झा (फिल ग्रुप), राजेश वैश्य (बीएनआई रायपुर), रोटे. अमित जायसवाल (रोटरी क्लब), श्रद्धा साहू (बरतन बैंक), कमल सोनी (छ.ग. सराफ एसोसिएशन), और भूपेंद्र मेमा (बीएनआई दुर्ग-भिलाई) शामिल थे।

आकर्षक प्रस्तुतियां

आशा स्पीच थैरेपी संस्था के 7 बधिर बच्चों ने “हाय रे सरगुजा नाचे” प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों की प्रतिभा को निखारने में गुनजन अग्रवाल का योगदान उल्लेखनीय रहा।

स्कॉलरशिप परीक्षा और सिंगिंग ऑडिशन

सीटा सेट द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। चयनित बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं, वॉयस ऑफ बिलासपुर के लिए सिंगिंग ऑडिशन भी हुए।

मुख्य अतिथियों का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद तोखन साहू और विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, डॉ. ओम माखीजा, और डॉ. प्रफुल्ल शर्मा उपस्थित रहे। सांसद साहू ने मेले को स्वरोजगार का महत्वपूर्ण मंच बताया। अन्य अतिथियों ने भी आयोजन की सराहना की।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *