बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 11 फरवरी को होगी नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग

बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 11 फरवरी को होगी नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में राजनांदगांव जिले के छुरिया, एलबी नगर और डोंगरगढ़ नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 11 फरवरी को होगी और नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए कराए जाएंगे।

वहीं, पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 17 फरवरी, दूसरा चरण 20 फरवरी और तीसरा चरण 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इनके नतीजे क्रमशः 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:

नगरीय निकाय चुनाव:

नामांकन: 22 से 28 जनवरी

नाम वापसी: 31 जनवरी

वोटिंग: 11 फरवरी

परिणाम: 15 फरवरी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:

नामांकन: 27 जनवरी से 6 फरवरी

तीन चरणों में मतदान: 17, 20 और 23 फरवरी

नतीजे: 18, 21 और 24 फरवरी

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *