मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

📍 रायपुर, 30 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी पूरी दुनिया के लोगों को प्रेरित करते हैं। गांधी जी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देता है, जो सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *