लोक-कल्याणकारी बजट: युवा, किसान और आमजन के विकास की नई दिशा

लोक-कल्याणकारी बजट: युवा, किसान और आमजन के विकास की नई दिशा

बिलासपुर: भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह ने आम बजट 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों और आम जनता के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करेगा। 50,000 अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना, ग्रामीण स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी जैसी घोषणाएं शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने वाली हैं।रौशन सिंह ने ₹12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने के फैसले को देश के करोड़ों नागरिकों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसे ‘GYAN’ का बजट कहा है, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को प्राथमिकता दी गई है।उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को इस दूरदर्शी बजट के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के संकल्प को मजबूत करेगा।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *