भूमि विवाद से आत्महत्या तक: आदिवासी कोरवा परिवार की लड़ाई में हाईकोर्ट से पहली जीत, मग्गू सेठ सहित छह की ज़मानत याचिका खारिज

भूमि विवाद से आत्महत्या तक: आदिवासी कोरवा परिवार की लड़ाई में हाईकोर्ट से पहली जीत, मग्गू सेठ सहित छह की ज़मानत याचिका खारिज

स्थान: राजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज
रिपोर्ट: B4News इन्वेस्टिगेशन डेस्क
तारीख: 13 जुलाई 2025

हाईकोर्ट का फैसला:

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने पहाड़ी कोरवा जनजाति से जुड़े भैराराम आत्महत्या मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत 6 अभियुक्तों की अग्रिम/नियमित ज़मानत याचिकाएँ खारिज कर दी हैं। न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल की एकलपीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि जांच अभी अधूरी है और प्रथम दृष्टया आरोपियों की भूमिका स्पष्ट है

जिनकी ज़मानत याचिकाएं खारिज हुईं:

  • विनोद कुमार अग्रवाल उर्फ मग्गू सेठ
  • प्रवीण अग्रवाल
  • दिलीप टिग्गा
  • चतुरगुण यादव
  • राजेन्द्र मिंज
  • धरमपाल कौशिक

मामले का पृष्ठभूमि:

पीड़िता जुबारो बाई की ज़मीन 18 नवंबर 2024 को धोखाधड़ीपूर्वक शिवराम के नाम पंजीकृत करवा दी गई। यह ज़मीन भैराराम के नाम पर संयुक्त खाता में दर्ज थी। रजिस्ट्री के पीछे कोई पारिवारिक सहमति या भुगतान नहीं किया गया। पीड़िता आदिवासी थी और दस्तावेजी प्रक्रिया को समझ पाने में असमर्थ थी।

मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या:

ज़मीन हड़पने के बाद मृतक भैराराम को बार-बार धमकाया गया, उसका पीछा किया गया और कहा गया कि “यह ज़मीन अब हमारी है”। यह मानसिक उत्पीड़न 21-22 अप्रैल 2025 की रात उसकी आत्महत्या का कारण बना।

“बापू का आत्मसम्मान छीन लिया था इन्होंने, अब जीवन भी छीन लिया।” – संत्राम (भैराराम का बेटा)

दर्ज अपराध:

अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108, 3(5) एवं SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पूर्व धोखाधड़ी का एक अन्य केस 23 अप्रैल को अपराध क्रमांक 90/2025 के रूप में दर्ज हुआ था।

3200 करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा: छत्तीसगढ़ में बगैर इनवॉइस 66 लाख पेटियां बेची गईं, 29 अधिकारी आरोपी

3200 करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा: छत्तीसगढ़ में बगैर इनवॉइस 66 लाख पेटियां बेची गईं, 29 अधिकारी आरोपी

छत्तीसगढ़ ₹3200 करोड़ शराब घोटाला - विस्तृत रिपोर्ट | B4News छत्तीसगढ़ में ₹3200 करोड़ का…
🌐 भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है: सतीश चंद्र दुबे

🌐 भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है: सतीश चंद्र दुबे

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की गूंज 🗣️ “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” परिचर्चा में केंद्रीय मंत्री का ओजपूर्ण…
🛑 जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल बस केंद्री के पास हादसे की शिकार – 3 की मौत, 6 घायल

🛑 जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल बस केंद्री के पास हादसे की शिकार – 3 की मौत, 6 घायल

📅 दिनांक: 01 जुलाई 2025 | स्थान: अभनपुर, छत्तीसगढ़✍🏻 B4News रिपोर्टर – ज़िला संवाददाता रायपुर---रायपुर।…