📰 रजिस्ट्री रैकेट: फर्जी दस्तावेज़ कैसे बनते हैं? जानिए पटवारी से रजिस्ट्रार तक की चुप्पी
स्पा की आड़ में देह व्यापार, रायपुर पुलिस ने 3 को दबोचा
देशभर के 12 राज्यों में सक्रिय मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस की साइबर टीम ने पकड़े झारखंड-सं बंगाल के 6 आरोपी
❗ राष्ट्रीय राजमार्ग को बना दिया स्टेज – वीडियो के चक्कर में जनता परेशान!
🔒 ऑपरेशन साइबर शील्ड: 👉गूगल विज्ञापन से 8.80 लाख की ठगी, रायपुर पुलिस ने यूपी-बिहार से दो साइबर ठगों को दबोचा
बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’ – 284 किलो गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
🚨 सरकंडा में बड़ा नकल कांड, दो बहनें गिरफ्तार!
भूमि विवाद से आत्महत्या तक: आदिवासी कोरवा परिवार की लड़ाई में हाईकोर्ट से पहली जीत, मग्गू सेठ सहित छह की ज़मानत याचिका खारिज
रिपोर्ट: B4News इन्वेस्टिगेशन डेस्क
तारीख: 13 जुलाई 2025
हाईकोर्ट का फैसला:
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने पहाड़ी कोरवा जनजाति से जुड़े भैराराम आत्महत्या मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत 6 अभियुक्तों की अग्रिम/नियमित ज़मानत याचिकाएँ खारिज कर दी हैं। न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल की एकलपीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि जांच अभी अधूरी है और प्रथम दृष्टया आरोपियों की भूमिका स्पष्ट है।
जिनकी ज़मानत याचिकाएं खारिज हुईं:
- विनोद कुमार अग्रवाल उर्फ मग्गू सेठ
- प्रवीण अग्रवाल
- दिलीप टिग्गा
- चतुरगुण यादव
- राजेन्द्र मिंज
- धरमपाल कौशिक
मामले का पृष्ठभूमि:
पीड़िता जुबारो बाई की ज़मीन 18 नवंबर 2024 को धोखाधड़ीपूर्वक शिवराम के नाम पंजीकृत करवा दी गई। यह ज़मीन भैराराम के नाम पर संयुक्त खाता में दर्ज थी। रजिस्ट्री के पीछे कोई पारिवारिक सहमति या भुगतान नहीं किया गया। पीड़िता आदिवासी थी और दस्तावेजी प्रक्रिया को समझ पाने में असमर्थ थी।
मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या:
ज़मीन हड़पने के बाद मृतक भैराराम को बार-बार धमकाया गया, उसका पीछा किया गया और कहा गया कि “यह ज़मीन अब हमारी है”। यह मानसिक उत्पीड़न 21-22 अप्रैल 2025 की रात उसकी आत्महत्या का कारण बना।
दर्ज अपराध:
अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108, 3(5) एवं SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पूर्व धोखाधड़ी का एक अन्य केस 23 अप्रैल को अपराध क्रमांक 90/2025 के रूप में दर्ज हुआ था।






