नशे के खिलाफ़ बड़ा एक्शन: रायपुर में 4 और गिरफ्तार, इवेंट मैनेजर निकले ड्रग्स नेटवर्क के चेहरे<br>

नशे के खिलाफ़ बड़ा एक्शन: रायपुर में 4 और गिरफ्तार, इवेंट मैनेजर निकले ड्रग्स नेटवर्क के चेहरे

रायपुर, 04 सितम्बर 2025। राजधानी पुलिस के ऑपरेशन निश्चय के तहत ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार…
📰 नशे का बड़ा भंडाफोड़: कटोरा तालाब से इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक गिरफ्तार, ड्रग्स नेटवर्क की परतें खुलीं

📰 नशे का बड़ा भंडाफोड़: कटोरा तालाब से इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक गिरफ्तार, ड्रग्स नेटवर्क की परतें खुलीं

📅 1 सितम्बर 2025📍 रायपुररायपुर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत एक हाईप्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क…
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे!<br>जनसम्पर्क अधिकारी की धमकी पर कब होगी कार्रवाई?

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे!
जनसम्पर्क अधिकारी की धमकी पर कब होगी कार्रवाई?

B4News | विशेष रिपोर्ट - जनसम्पर्क अधिकारी विवाद 📰 ताज़ा घटनाक्रम रायपुर/जशपुरनगर से विशेष रिपोर्ट…
📰 लोवर से सुप्रीम कोर्ट तक हारी याचिका: मग्गू सेठ का “बेनामी ज़मीन साम्राज्य” बेनक़ाब

📰 लोवर से सुप्रीम कोर्ट तक हारी याचिका: मग्गू सेठ का “बेनामी ज़मीन साम्राज्य” बेनक़ाब

📍 नई दिल्ली / रायपुर / बलरामपुरछत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में ज़मीन घोटालों, पुलिस-राजनीतिक गठजोड़…
🛑 रायपुर: स्पा की आड़ में देह व्यापार का नेटवर्क – दो और गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में<br>

🛑 रायपुर: स्पा की आड़ में देह व्यापार का नेटवर्क – दो और गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

📍 स्थान: प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर 📆 तिथि: 28 जुलाई 2025 📰 रिपोर्ट: B4News क्राइम ब्यूरो…
रायपुर में बुलडोजर एक्शन: सूदखोर तोमर बंधुओं का अवैध ऑफिस ढहा, पत्नियों की गिरफ्तारी, संपत्ति कुर्की की तैयारी

रायपुर में बुलडोजर एक्शन: सूदखोर तोमर बंधुओं का अवैध ऑफिस ढहा, पत्नियों की गिरफ्तारी, संपत्ति कुर्की की तैयारी

रायपुर में बुलडोजर एक्शन: तोमर बंधुओं का अवैध ऑफिस जमींदोज 📍 रायपुर | B4News रिपोर्ट…
भूमि विवाद से आत्महत्या तक: आदिवासी कोरवा परिवार की लड़ाई में हाईकोर्ट से पहली जीत, मग्गू सेठ सहित छह की ज़मानत याचिका खारिज

भूमि विवाद से आत्महत्या तक: आदिवासी कोरवा परिवार की लड़ाई में हाईकोर्ट से पहली जीत, मग्गू सेठ सहित छह की ज़मानत याचिका खारिज

स्थान: राजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज
रिपोर्ट: B4News इन्वेस्टिगेशन डेस्क
तारीख: 13 जुलाई 2025

हाईकोर्ट का फैसला:

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने पहाड़ी कोरवा जनजाति से जुड़े भैराराम आत्महत्या मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत 6 अभियुक्तों की अग्रिम/नियमित ज़मानत याचिकाएँ खारिज कर दी हैं। न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल की एकलपीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि जांच अभी अधूरी है और प्रथम दृष्टया आरोपियों की भूमिका स्पष्ट है

जिनकी ज़मानत याचिकाएं खारिज हुईं:

  • विनोद कुमार अग्रवाल उर्फ मग्गू सेठ
  • प्रवीण अग्रवाल
  • दिलीप टिग्गा
  • चतुरगुण यादव
  • राजेन्द्र मिंज
  • धरमपाल कौशिक

मामले का पृष्ठभूमि:

पीड़िता जुबारो बाई की ज़मीन 18 नवंबर 2024 को धोखाधड़ीपूर्वक शिवराम के नाम पंजीकृत करवा दी गई। यह ज़मीन भैराराम के नाम पर संयुक्त खाता में दर्ज थी। रजिस्ट्री के पीछे कोई पारिवारिक सहमति या भुगतान नहीं किया गया। पीड़िता आदिवासी थी और दस्तावेजी प्रक्रिया को समझ पाने में असमर्थ थी।

मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या:

ज़मीन हड़पने के बाद मृतक भैराराम को बार-बार धमकाया गया, उसका पीछा किया गया और कहा गया कि “यह ज़मीन अब हमारी है”। यह मानसिक उत्पीड़न 21-22 अप्रैल 2025 की रात उसकी आत्महत्या का कारण बना।

“बापू का आत्मसम्मान छीन लिया था इन्होंने, अब जीवन भी छीन लिया।” – संत्राम (भैराराम का बेटा)

दर्ज अपराध:

अपराध क्रमांक 103/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 108, 3(5) एवं SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पूर्व धोखाधड़ी का एक अन्य केस 23 अप्रैल को अपराध क्रमांक 90/2025 के रूप में दर्ज हुआ था।