रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम लड़कियों के लिए खास रहा। उन्होंने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।
CBSE के अनुसार, कुल 85.70% छात्र पास हुए हैं, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64% रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि बेटियों ने एक बार फिर मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां भी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। राज्य का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा। कुल 31,911 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 31,711 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 16,696 छात्र और 15,015 छात्राएं थीं। राज्य में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।
CBSE ने इस बार छात्रों के हित में रिजल्ट जल्दी घोषित किया है, ताकि वे आगे की पढ़ाई या एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी बिना किसी बाधा के कर सकें।
रिजल्ट देखने के लिए करें ये स्टेप्स:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in
2. “12वीं कक्षा परिणाम” लिंक पर क्लिक करें
3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
4. “सबमिट” पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें
छात्र डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Posted inEducation
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी – छत्तीसगढ़ का पास प्रतिशत 82.17%

