स्वस्थ जीवनशैली के लिए पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्नसुदूर ग्रामीण अंचल में 855 लोगों ने उठाया लाभ

स्वस्थ जीवनशैली के लिए पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्नसुदूर ग्रामीण अंचल में 855 लोगों ने उठाया लाभ

बिलासपुर, 24 जनवरी 2025:
आयुष ग्राम सिंघरी, विकासखंड बिल्हा में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। 20 से 24 जनवरी तक आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और कुल 855 लाभार्थियों ने इसका लाभ उठाया।

यह योग शिविर संचालनालय आयुष, रायपुर के निर्देशानुसार और जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आयुष ग्राम सिंघरी के माध्यमिक शाला प्रांगण में प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक आयोजित हुआ।

योग प्रशिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद बरगाह ने शिविर के दौरान सूर्य नमस्कार, नौकासन, वृक्षासन, पवन मुक्तासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी जैसे कई योगासनों का अभ्यास कराया। योग सत्र के बाद प्रतिभागियों को अंकुरित चना, मूंग, मूंगफली, किशमिश और रोग प्रतिरोधक काढ़ा वितरित किया गया।

शिविर के समापन समारोह में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी पटेल ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा, “योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है।”

इस कार्यक्रम में श्री लक्ष्मी कुमार साहू (फार्मासिस्ट), श्री कुशल प्रसाद यादव, श्री आकाश यादव, श्री शानू यादव एवं जन प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।


About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *