रायपुर/उरला।
इंद्रानगर शुक्रवारी बाजार क्षेत्र से लापता हुई 7 वर्षीय बालिका अवनि जोशी, पिता धर्मराज जोशी, को उरला पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है।
अवनि शुक्रवार शाम घर के पास खेलते समय लापता हो गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना उरला में इस संबंध में अपराध क्रमांक 312/25, धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई थी।
पुलिस की तत्परता और क्षेत्रवासियों की मदद से अवनि को सकुशल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल वह अपने परिजनों के पास है और स्वस्थ है।
पुलिस की अपील
उरला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मामलों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Update of : https://b4news.b4festival.com/missing-child-avani-joshi-urla-police-search/
