📅 दिनांक: 22 जुलाई 2025 | स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़
✍️ रिपोर्ट: B4News ब्यूरो
🚨 रायपुर पुलिस की साइबर यूनिट और थाना गुढ़ियारी की संयुक्त कार्रवाई में देशभर में मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हुआ है। झारखंड के साहेबगंज जिले और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जुड़े 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
—
🧾 घटना की शुरुआत:
प्रार्थी मुन्नालाल पटेल, जो कि नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर में चालक हैं, 22 जून 2025 को सुबह गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक सब्जी मंडी से सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन उनकी जेब से चोरी हो गया। कुछ समय बाद, उसी मोबाइल से फोन-पे के माध्यम से ₹99,000 की रकम निकाल ली गई।
—
🕵️ पुलिस की जांच और कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर थाना गुढ़ियारी और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम गठित की गई। टीम ने:
घटनास्थल का निरीक्षण किया
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले
मोबाइल नंबर और बैंक खातों की गहराई से जांच की
मुखबिरों की मदद ली
जांच में पाया गया कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ATM से निकाला गया था।
—
🔍 3-स्तरीय गैंग ऑपरेशन का खुलासा:
1. पहला समूह – देशभर के भीड़-भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल चोरी करता था।
2. दूसरा समूह – चोरी हुए मोबाइल से पीड़ितों के खातों से पैसे ट्रांसफर करता था।
3. तीसरा समूह – पैसे को कोलकाता से ATM द्वारा निकाल कर झारखंड भेजता था।
—
🌍 गिरोह का नेटवर्क:
> बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के 12 राज्यों में इस गैंग की गतिविधियाँ नोट की गईं।
—
💰 बरामदगी:
10 मोबाइल फोन
₹1,00,000 नगद
10 ATM कार्ड
—
👮 गिरफ्तार आरोपी:
1. विकास महतो (33) – साहेबगंज, झारखंड
2. यासीन कुरैशी (34) – साहेबगंज, झारखंड
3. शेख सुलेमान उर्फ राजन (29) – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. अंकित शर्मा (23) – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
5. सोनू मंडल (18) – साहेबगंज, झारखंड
6. पिंटू मोहले (18) – साहेबगंज, झारखंड
—
🔎 वर्तमान स्थिति:
आरोपियों के विरुद्ध 303(2) BNS के तहत FIR दर्ज
अन्य राज्यों में भी छापेमारी जारी
करोड़ों के लेन-देन का सुराग
सभी राज्यों को सूचना प्रेषित की जाएगी
—
👮♂️ टीम जिनकी भूमिका रही सराहनीय:
निरीक्षक बी.एल. चंद्राकर (थाना प्रभारी गुढ़ियारी)
निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (साइबर यूनिट प्रभारी)
उनि मुकेश सोरी, प्रआर संतोष वर्मा, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आदि कुल 15 सदस्यीय टीम




Pingback: देशभर के 12 राज्यों में सक्रिय मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस की साइबर टीम ने पकड़े झारख