रायपुर में बुलडोजर एक्शन: सूदखोर तोमर बंधुओं का अवैध ऑफिस ढहा, पत्नियों की गिरफ्तारी, संपत्ति कुर्की की तैयारी

रायपुर में बुलडोजर एक्शन: सूदखोर तोमर बंधुओं का अवैध ऑफिस ढहा, पत्नियों की गिरफ्तारी, संपत्ति कुर्की की तैयारी






रायपुर में बुलडोजर एक्शन: तोमर बंधुओं का अवैध ऑफिस जमींदोज


📍 रायपुर | B4News रिपोर्ट | विशेष समाचार

रायपुर में बुलडोजर एक्शन: तोमर बंधुओं का अवैध ऑफिस जमींदोज

राजधानी रायपुर में सूदखोरी, धमकी और अपराध के अड्डे बने अवैध ऑफिस को आज प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। यह ऑफिस चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर का था, जिसे रोहित ने अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम पर भाटागांव साईं नगर क्षेत्र में बनवाया था। नगर निगम जोन 6 की टीम ने तीन थानों की पुलिस के साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अवैध निर्माण को ढहा दिया।

🚨 गृहमंत्री का बयान: ‘जय बुलडोजर’

“किसी मंत्री या मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने कई लोगों को पीड़ा दी है। जय बुलडोजर।”

📌 ऑफिस था धमकी और सूदखोरी का अड्डा

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यही वही दफ्तर था जहाँ से रोहित तोमर अपने सूदखोरी के धंधे और धमकी देने का कार्य संचालित करता था। जांच में सामने आया कि इस निर्माण के लिए नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसे अनाधिकृत निर्माण मानते हुए गिराया गया।

🔍 डेढ़ महीने से फरार हैं रोहित और वीरेंद्र तोमर

रोहित और वीरेंद्र तोमर पर सूदखोरी, मारपीट, हाफ मर्डर समेत कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं। पिछले डेढ़ महीने से दोनों फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है। रायपुर पुलिस ने इन पर इनाम घोषित किया है और लगातार दबिश दी जा रही है।

🚔 पत्नियों की गिरफ्तारी, संपत्ति कुर्की की तैयारी

पुलिस ने तोमर बंधुओं की पत्नियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कई बार समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं होने पर अब संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

🏗 निगम का सख्त संदेश: यह तो सिर्फ शुरुआत है

“तोमर बंधुओं पर यह कार्रवाई महज एक शुरुआत है। जल्द ही उनके अन्य ठिकानों और आवासों पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

📣 कानून का सख्त संदेश

यह कार्रवाई रायपुर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रशासन और पुलिस का यह संयुक्त अभियान यह संदेश देता है कि अपराध और अवैध निर्माण का अंत निश्चित है।


About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *