रायपुर: देर रात फार्म हाउस में पार्टी और हुल्लड़बाजी, 22 युवक-युवतियों पर पुलिस की कार्रवाई, सभी आरोपियों के नाम जारी
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था भंग करने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा स्थित जे.डी. फार्म हाउस में देर रात पार्टी के दौरान हुल्लड़बाजी करने वाले 15 युवक और 7 युवतियों सहित कुल 22 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17-18 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पिरदा स्थित जे.डी. फार्म हाउस में कुछ युवक-युवतियां देर रात तेज आवाज में संगीत बजाकर पार्टी कर रहे हैं और शोर-शराबा कर रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अशांति फैल रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि फार्म हाउस के अंदर बड़ी संख्या में युवक और युवतियां पार्टी कर रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें समझाइश देकर शांत रहने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद वे पुलिस की मौजूदगी में भी हुल्लड़बाजी करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाना विधानसभा लाया और प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार / कार्रवाई किए गए आरोपी

पुलिस द्वारा जिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनके नाम इस प्रकार हैं—
- देवेन्द्र साहू, पिता परसराम साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी टेकारी, थाना विधानसभा, जिला रायपुर
- गौरव जोशी, पिता दिनेश्वर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी करबला पारा, चौबे कॉलोनी, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर
- वैभव पाठक, पिता सियाराम पाठक, उम्र 20 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा, गणपति विहार कॉलोनी, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर
- मनीष वर्मा, पिता गणेश वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुंदरा पारा, मांढर, थाना विधानसभा, जिला रायपुर
- निखिल वर्मा, पिता द्वारिका वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी कुंदरा पारा, मांढर, थाना विधानसभा, जिला रायपुर
- जय प्रकाश महेश्वरी, पिता सगुनदास महेश्वरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी भुरकोनी, थाना विधानसभा, जिला रायपुर
- दीपक धीवर, पिता संजय धीवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी छपोरा, थाना विधानसभा, जिला रायपुर
- विकास दास मानिकपुरी, पिता विरेंद्र दास मानिकपुरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी कुंद्रापारा, सुखवारी बाजार, गुढियारी, थाना गुढियारी, जिला रायपुर
- रितिक मिश्रा, पिता ज्ञानेन्द्र मिश्रा, उम्र 25 वर्ष, निवासी जीवन विहार, तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर
- रूपेन्द्र सिंह ठाकुर, पिता कुबेर सिंह ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, सादना भवन के पास, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर
- तनजीत प्रीत सिंह, पिता इंदर पाल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, जिला रायपुर
- आलोक धर दीवान, पिता स्वर्गीय नागेन्द्र दीवान, उम्र 25 वर्ष, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर
- शिवम आर्या, पिता स्वर्गीय नेहरू लाल आर्या, उम्र 28 वर्ष, निवासी जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर
- हरिओम दूबे, पिता लक्ष्मीकांत दूबे, उम्र 26 वर्ष, निवासी जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर
- देवांश ठाकुर, पिता टिकेन्द्र ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुंदर नगर, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर
- 07 महिलाएं (नाम गोपनीय)
फार्म हाउस संचालक पर भी कार्रवाई

पुलिस ने जे.डी. फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी, पिता निर्मल दुलानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी डॉल्फिन प्लाजा, दलदल सिवनी, मोवा, थाना पंडरी, रायपुर के खिलाफ भी बिना अनुमति देर रात पार्टी आयोजित करने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में देर रात पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
— B4News | रायपुर

