76वें गणतंत्र दिवस पर गरिमामय समारोह

76वें गणतंत्र दिवस पर गरिमामय समारोह

बिलासपुर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं, 139 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

परेड में सीनियर कैटेगरी में जिला पुलिस बल महिला को पहला और सशक्त पुलिस बटालियन सकरी को दूसरा स्थान मिला। जूनियर कैटेगरी में जूनियर डिवीजन एनसीसी गर्ल्स ने बाजी मारी।

स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़ी को पहला, एम.एल.बी कन्या शाला को दूसरा और टाईम्स एजुकेशन मल्हार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकियों में केन्द्रीय जेल बिलासपुर ने पहला, जिला पंचायत ने दूसरा और स्कूल शिक्षा विभाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समारोह में झांकियों का शहर में भ्रमण कराया गया ताकि योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

समारोह में उपस्थित:

विधायक श्री सुशांत शुक्ला, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, और नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *