बिलासपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की बिलासपुर शाखा ने गुरुवार सायं होटल ईस्ट पार्क में वार्षिक उत्सव एवं नई प्रबंध समिति के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सीए मनीष सखूजा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अन्य पदाधिकारियों की सूची:
- उपाध्यक्ष: सीए मंगलेश पांडे
- सचिव: सीए उदय चौरसिया
- कोषाध्यक्ष: सीए प्रखर बंसल
- सिकासा अध्यक्ष: सीए मिली डे
- कार्यकारी सदस्य: सीए अविनाश टुटेजा
समारोह में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
बिलासपुर ब्रांच को मिला सम्मान
हाल ही में सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) द्वारा आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में आईसीएआई बिलासपुर ब्रांच को “हाइली रिकमेंडेड ब्रांच ऑफ सीआईआरसी” के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिससे बिलासपुर शाखा के सदस्यों में गर्व और उत्साह का माहौल बना रहा।
वरिष्ठ मेंबर्स की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में आईसीएआई बिलासपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


