✍️ बिलासपुर |
रामनवमी पर भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन की अभिलाषा ऐसी उमड़ी कि निशुल्क अयोध्या यात्रा का पंजीयन कुछ ही घंटों में पूरा हो गया। इस बार भी सबसे पहले हनुमान जी के नाम पर सीट बुक हुई है। भक्तों की आस्था के अनुरूप बस की पहली सीट पर अंजनीपुत्र विराजमान होंगे।
प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा द्वारा आयोजित इस भव्य यात्रा में 1008 श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित सभी सीटें महज 5-6 घंटे में भर गईं, जिसके बाद पंजीयन प्रक्रिया समाप्त करनी पड़ी।
यात्रा के पंजीयन के दौरान तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और आरएसएस के प्रदीप शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
📌 भक्तों की भीड़, कुछ ही घंटों में सभी सीटें फुल!
शनिवार सुबह सीएमडी चौक स्थित अपोलो सिटी सेंटर के बगल में अम्बे अंजनी प्लाजा, प्रथम तल, दुकान नंबर एफएफ 24 में पंजीयन प्रक्रिया शुरू हुई। 1008 सीटों के मुकाबले 3000 से अधिक श्रद्धालु पंजीयन कराने पहुंचे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीटें आवंटित की गईं, जो कुछ ही घंटों में भर गईं।

🙏 सेवा भाव से भरी यात्रा, हर सुविधा निःशुल्क
दूसरी बार आयोजित इस यात्रा में सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क एसी बस, उत्तम भोजन, ठहरने की सुविधा और सुरक्षा के संपूर्ण प्रबंध किए गए हैं। स्वयंसेवकों की टीम श्रद्धालुओं की सेवा करेगी, वहीं एक मेडिकल टीम भी साथ रहेगी।
इस यात्रा में पुलिस ग्राउंड से 21 बसें और कई कारें रवाना की जाएंगी। भक्तों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने बताया कि रामनवमी पर अयोध्या में भीड़ अधिक होने की संभावना है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार और मंदिर ट्रस्ट से विशेष अनुरोध किया गया है कि बिलासपुर के श्रद्धालुओं के लिए अलग दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



🛠️ तैयारी में जुटी स्वयंसेवकों की टीम
रामलला दर्शन को लेकर स्वयंसेवकों की टीम पूरी तरह तैयार है। इस टीम में प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, रिंकू मित्रा, राजीव अग्रवाल, एके कंठ, ललित पुजारा, विकास केजरीवाल, त्रिभुवन सिंह, अजीत पंड़ित, संतोष सिंह, संतोष चौहान, मिथलेश ठाकुर, चंद्र किशोर प्रसाद, हरिशंकर कुशवाहा, राजीव गिरी, सोनल सिंह, सन्नी गिरी, रविंद्र कुशवाहा शामिल हैं।
ये पंजीकृत दस्तावेजों की जांच के साथ श्रद्धालुओं की सेवा और प्रबंधन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। यात्रा के दौरान प्रसाद रूपी भोजन, नाश्ता, अयोध्या में ठहरने की व्यवस्था और सुरक्षित वापसी की संपूर्ण योजना बनाई गई है।
🚍 यात्रा कार्यक्रम
📅 प्रस्थान: 5 अप्रैल 2025, प्रातः 11 बजे, पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर
🛕 दर्शन: 6 अप्रैल 2025, रात्रि भोजन के पश्चात वापसी
🏠 वापसी: 7 अप्रैल 2025, संध्या तक बिलासपुर आगमन
🔱 अयोध्या यात्रा: सनातन परंपरा की अखंड ज्योति
अयोध्या केवल एक नगर नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की आत्मा है। यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की दिव्यता हर आस्था को आलोकित करती है।
रामनवमी पर अयोध्या की यात्रा केवल एक दर्शन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति में श्रद्धा, भक्ति और संकल्प का प्रतीक है। निःशुल्क यात्रा जैसे प्रयास सनातन संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं, जहां हर रामभक्त प्रभु के धाम तक पहुंचने की ललक लिए आगे बढ़ता है।

