प्रयागराज में स्नान फिर अयोध्या में 1008 भक्त करेंगे रामलला के दिव्य दर्शन

प्रयागराज में स्नान फिर अयोध्या में 1008 भक्त करेंगे रामलला के दिव्य दर्शन

05 अप्रैल को पुलिस मैदान से रवाना होगा भक्तों का जत्था, दिशा-निर्देश जारी

भक्ति और समर्पण से सराबोर होगी अयोध्या यात्रा

बिलासपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन के लिए भव्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 1008 राम भक्तों की आस्था और उत्साह को देखते हुए इस यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को यात्रा संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यात्रा की प्रमुख तैयारियां

हंसाविहार स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए 21 एसी बसों का प्रबंध किया गया है। चिकित्सा और सुरक्षा दल की विशेष तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।

यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई से बचने के लिए भोजन, जलपान और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रा का उद्देश्य भक्तों को भगवान श्रीराम के दिव्य दर्शन कराना और सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखना है।

आयोजन समिति की बैठक

बैठक में प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, त्रिभुवन सिंह, एके कंठ, रिंकू मित्रा, मुकेश झा, हरिशंकर कुशवाहा, सागर साहू, सनद पटेल, संतोष सिंह, संतोष चौहान, अभिषेक साहू, संजय द्विवेदी, सन्नी गिरी, जयदीप घोष, चन्द्रकिशोर प्रसाद, शौलेन्द्र सिंह, शुभम राय, अशोक पाण्डेय, सूरज कौशिक, अजित पंडित, उचित सूद, राकेश राय, वैनकट नायडू, राजीव अग्रवाल, निभा दास, भाग्य लक्ष्मी, निहारिका त्रिपाठी, नितीन श्रीवास्तव, राजकुमार जैसवानी, योगेश बोले, रुपेश कुशवाहा उपस्थित रहे।




सुरक्षा और चिकित्सा दल की तैनाती

पुलिस एवं स्वयंसेवकों की विशेष टीम यात्रा को सुरक्षित बनाएगी।

आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस और चिकित्सा दल की तैनाती।

हर बस में एक स्वयंसेवक टीम दर्शनार्थियों का मार्गदर्शन करेगी।

अनुशासन बनाए रखने के लिए यात्रियों को दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य।





📌 यात्रा कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण निर्देश 📌

📅 5 अप्रैल

दोपहर 1 बजे पुलिस मैदान से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान।

रात्रि भोजन व्यवस्था अंबिकापुर में, निर्धारित समय 45 मिनट।


📅 6 अप्रैल

सुबह 5 बजे प्रयागराज पहुंचकर संगम स्नान।

संगम स्नान के बाद सुबह 6:30 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान।

देरी करने वाले श्रद्धालुओं को स्वयं के साधन से अयोध्या पहुंचना होगा।

प्रयागराज से निकलते समय नाश्ता पैकेट वितरित किया जाएगा।

अयोध्या में सूर्या पैलेस होटल में दोपहर का सामूहिक भोजन।





📌 प्रयागराज में निकलेगी पदयात्रा 📌

📅 6 अप्रैल

दोपहर भोजन के बाद सूर्या पैलेस होटल से 1008 भक्त पीला वस्त्र धारण कर प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाम 7:00 बजे सूर्या पैलेस होटल में आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम के उपरांत रात्रि भोजन और फिर वापसी यात्रा प्रारंभ होगी।

दर्शनार्थियों को उसी बस में यात्रा करनी होगी जिससे वे आए थे।

बस बदलने या नियमों का उल्लंघन करने पर यात्रा स्थगित की जा सकती है।





About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *