रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 26 वर्षीय युवती की मौके पर मौत – ट्रक चालक हिरासत में

रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 26 वर्षीय युवती की मौके पर मौत – ट्रक चालक हिरासत में

रायपुर शहर में आज दिनांक 16 मई 2025 को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवती की जान चली गई। मृतका की पहचान एल. तान्या रेड्डी पिता एल. रामकृष्ण रेड्डी, निवासी फ्लैट नंबर 501, गोल्डन स्काई अपार्टमेंट्स फेज-2, VIP रोड, होटल ग्रैंड इंपीरिया के पीछे, रायपुर के रूप में हुई है।

सुबह लगभग 11:30 बजे, जब तान्या अपनी स्कूटी से रायपुर शहर की ओर जा रही थीं, तभी तेलीबांधा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर CG 15 DC 8813), जो टाटीबंध की ओर जा रहा था, ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तान्या की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के लिए जिला चिकित्सालय पंडरी भेजा गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक रामप्रवेश कुमार पिता चित्रामन शाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी गोंडा, थाना मेरल, जिला गढ़वा (झारखंड) को हिरासत में ले लिया है। साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक का मालिक धीरज पुरोहित पिता स्व. राम गोपाल पुरोहित, उम्र 47 वर्ष, निवासी सेकंड रामसागरपारा, बालाजी ग्रेन्स के सामने, थाना मौदहापारा, रायपुर है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

B4News की टीम मृतका के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है और ट्रैफिक नियमों के प्रति आमजन से सतर्कता की अपील करती है।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *