ऑपरेशन साइबर शील्ड: 11 गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर शील्ड: 11 गिरफ्तार
ऑपरेशन साइबर शील्ड – B4News
ऑपरेशन साइबर शील्ड : 11 आरोपी गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति | रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, रायपुर
दिनांक : 24 जून 2025
# फर्जी सिम कार्ड, POS एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर और संवर्धक पर बड़ी कार्रवाई
# 7000+ सिम और 590 मोबाइल की पहचान, UAE, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार से जुड़े साक्ष्य

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत थाना सिविल लाइन और सिटी कोतवाली में दर्ज अपराधों की गहन विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान म्यूल बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों का विश्लेषण करते हुए संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनियों से डेटा प्राप्त किया गया। इसके आधार पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग एवं धमतरी से 11 सिम कार्ड विक्रेताओं और एजेंटों को गिरफ्तार किया गया।

अपराध का तरीका

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे डबल थंब स्कैन, आई ब्लिंक और डी-केवाईसी के माध्यम से सिम चालू कर ग्राहकों की पहचान का दुरुपयोग करते थे। फर्जी सिम को म्यूल अकाउंट के ब्रोकरों और संचालकों को बेचते थे, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची
क्रम नाम पता
1नितेश कुमार शर्माबागौर बहमोरी, नागौती, करौली, राजस्थान
2पीयूष पांडेवार्ड नंबर 9, कोनिया, सतना, मध्यप्रदेश
3हरविंदर भाटियावार्ड नंबर 25, संतरा बाड़ी, दुर्ग
4दिलावर सिंह संधूहाउसिंग बोर्ड आई.ई. भिलाई, दुर्ग
5उदय राम यदुश्री राम नगर, न्यू चंगोराभाठा, रायपुर
6आशीष कलवानीखोखोपारा, पुरानी बस्ती, रायपुर
7चंदन कुमार सिंहरामेश्वर नगर, भनपुरी, रायपुर
8सचिन गिरीआदर्श नगर, झंडा चौक, मोवा, रायपुर
9वैभव साहूसुभाष नगर, कसारीडीह, दुर्ग
10सूरज मारकण्डेमिनीमाता वार्ड, कचना, कुरूद, धमतरी
11अतहर नवाजओल्ड धमतरी रोड, मठपुरैना, रायपुर

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *