नशे के खिलाफ़ बड़ा एक्शन: रायपुर में 4 और गिरफ्तार, इवेंट मैनेजर निकले ड्रग्स नेटवर्क के चेहरे

नशे के खिलाफ़ बड़ा एक्शन: रायपुर में 4 और गिरफ्तार, इवेंट मैनेजर निकले ड्रग्स नेटवर्क के चेहरे<br>

रायपुर, 04 सितम्बर 2025। राजधानी पुलिस के ऑपरेशन निश्चय के तहत ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रहा है। थाना गंज में दर्ज एमडीएमए सप्लाई प्रकरण में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो इवेंट मैनेजर भी शामिल हैं, जो शहर की हाई-प्रोफाइल पार्टियों के जरिये युवाओं तक ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे।

अब तक 9 गिरफ्तार

इस मामले में मुख्य आरोपी मुंबई की इंटीरियर डिज़ाइनर नव्या मलिक पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। अब कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। ताज़ा कार्रवाई में विधि अग्रवाल, ऋषीराज टंडन, सोहेल ख़ान और जुनैद अख़्तर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कैसे हुआ खुलासा

पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते 23 अगस्त को पहली बड़ी कार्रवाई की थी। देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार से 27.58 ग्राम एमडीएमए, ₹85,300 नगद, 5 मोबाइल और कार जब्त की गई थी। इसी के बाद नेटवर्क की कड़ियां खुलनी शुरू हुईं।
गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर हर्ष आहूजा और उसके साथियों से पूछताछ में नव्या मलिक और अयान परवेज़ के नाम सामने आए। पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। इनके मोबाइल और नशीली दवाइयां जब्त की गईं।

इवेंट मैनेजर निकले सप्लाई चेन के हिस्से

नव्या मलिक और अयान परवेज़ से पूछताछ में पता चला कि ड्रग्स सप्लाई चेन में विधि अग्रवाल, सोहेल ख़ान और जुनैद अख़्तर भी शामिल हैं। ये शहर की पार्टियों और प्राइवेट इवेंट्स के जरिये युवाओं को ड्रग्स मुहैया कराते थे।
विधि अग्रवाल से पूछताछ में ऋषीराज टंडन का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. विधि अग्रवाल (27 वर्ष) – निवासी आदित्य हाईट्स, तेलीबांधा

2. सोहेल ख़ान (29 वर्ष) – निवासी दलदली रोड, महासमुंद

3. जुनैद अख़्तर (28 वर्ष) – निवासी धोबी गली, रायपुर

4. ऋषीराज टंडन – निवासी जी.टी. हाईट्स, शंकर नगर

पुलिस का सख्त रुख

आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा रिकवरी के जरिए नेटवर्क का विस्तार खोजा जा रहा है।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *