रायपुर /उरला।
इंद्रानगर शुक्रवारी बाजार क्षेत्र से 7 वर्षीय बालिका अवनि जोशी, पिता धर्मराज जोशी, अचानक लापता हो गई है। परिजनों के मुताबिक अवनि अपने घर के पास आस-पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। वहीं उसे अंतिम बार देखा गया। देर रात तक बच्ची घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।
अवनि ने लापता होने के समय पिंक कलर का फ्रॉक पहना हुआ था।
थाना उरला में इस मामले में अपराध क्रमांक 312/25, धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और बच्ची की तलाश की जा रही है।
यदि किसी को भी इस बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना उरला को सूचित करें।
📞 थाना उरला संपर्क नंबर: 9479191032
—
✅ यदि आपने अवनि को कहीं देखा है या उसके बारे में कोई भी जानकारी रखते हैं तो कृपया तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी एक मदद अवनि को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचा सकती है।
7 साल की मासूम अवनि जोशी लापता, उरला पुलिस तलाश में जुटी
