बिलासपुर, 31 जनवरी 2025: नगर निगम बिलासपुर में नाम वापसी की अंतिम तिथि तक महापौर पद के दो और पार्षद पद के तीन दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
रिटर्निंग अधिकारी आर. ए. कुरूवंशी ने बताया कि महापौर पद के लिए श्री त्रिलोक चंद श्रीवास एवं ननकी राम पटेल ने नामांकन वापस लिया है। वहीं, पार्षद पद के लिए विभिन्न वार्डों से 38 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।
इन प्रमुख वार्डों से नाम वापसी:
📌 वार्ड 3: निरीता बघेल, विमला रातरे
📌 वार्ड 7: मनोज पाटकर
📌 वार्ड 10: मो. युसूफ
📌 वार्ड 11: उषा रानी प्रजापति, सत्या रजक
📌 वार्ड 15: वेदराम यादव, विनोद यादव
📌 वार्ड 33: रानू देवांगन
📌 वार्ड 34: गीता प्रजापति
📌 वार्ड 35: गजेन्द्र श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, राजीव गुप्ता
📌 वार्ड 37: उषा खटिक
📌 वार्ड 39: सुबोध केशरी, देवासीष घोष
📌 वार्ड 40: अनील कुमार आडवानी, संजय चौहान, शिरीष कुमार कश्यप, अनील कुमार पाण्डेय
📌 वार्ड 41: विरेन्द्र रजक
📌 वार्ड 42: इसहाक कुरैशी
📌 वार्ड 44: दीपिका तिवारी
📌 वार्ड 46: शादाब खान
📌 वार्ड 47: राजेन्द्र यादव
📌 वार्ड 48: पीयूष कुमार ध्रुवंशी
📌 वार्ड 49: बरनलाल करियारे
📌 वार्ड 50: उमाशंकर शुक्ला (डिब्बे महराज), हितेश कुमार बिनकर
📌 वार्ड 52: शरद कश्यप
📌 वार्ड 54: संगीता कश्यप, रजनी साहू
📌 वार्ड 56: गुलनाज़ खान
📌 वार्ड 58: पुष्पराज साहू, बद्रीप्रसाद दुबे
📌 वार्ड 60: नारायण शुक्ला, कमलेश सोनी, अनुपा मिश्रा
📌 वार्ड 61: मयंक सिंह गौतम
बचे हुए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों में से मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को उनके दल के प्रतीक चिन्ह दिए गए, जबकि अन्य उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।
🔹 चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में
नाम वापसी के बाद अब नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अब सभी प्रत्याशी अपने प्रचार अभियान को गति देने में जुट गए हैं।

