पिछले साल के धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड: 145 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया

पिछले साल के धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड: 145 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया

रायपुर, 24 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में धान खरीदी ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। 14 नवंबर 2024 से शुरू हुई धान खरीदी का आंकड़ा अब तक 145 लाख मीट्रिक टन को पार कर चुका है, जो पिछले वर्ष की 144.92 लाख मीट्रिक टन खरीदी से अधिक है।

25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, 29,599 करोड़ का भुगतान
खाद्य विभाग के अनुसार, अब तक 25 लाख 13 हजार किसानों ने धान बेचा है। बैंक लिंकिन्ग व्यवस्था के तहत किसानों को 29,599 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

87 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव
धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव का कार्य भी तेज़ी से जारी है। 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है।

टोकन तुंहर हांथ ऐप के माध्यम से टोकन जारी
राज्य सरकार ने पंजीकृत किसानों को “टोकन तुंहर हांथ” ऐप और उपार्जन केंद्रों के माध्यम से टोकन जारी किए हैं। 31 जनवरी 2025 तक चलने वाली धान खरीदी में किसान अपनी सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर धान बेच सकते हैं।

160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य
इस वर्ष राज्य में 27.78 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। राज्य सरकार ने इस सीजन में 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

समर्थन मूल्य के तहत ताजा खरीदी
24 जनवरी 2025 को राज्य सरकार ने 30,762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की, जिसके लिए 58,997 टोकन जारी किए गए थे।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *