मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी

रायपुर, 24 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें भारत के प्रजातांत्रिक जीवन मूल्यों और परंपराओं के प्रति जागरूक करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत अपने मजबूत लोकतंत्र और प्रजातांत्रिक परंपराओं के लिए विश्व भर में जाना जाता है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को और सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर भारत की लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में हर एक मत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता के साथ करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के इस महान कार्य में अपनी भूमिका निभाएं।

About The Author

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *